उत्तर प्रदेशवाराणसी

संगीतमय रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास समिति द्वारा सोमवार को सुबह संगीतमय रामकथा प्रारंभ के पूर्व बागेश्वरी देवी प्रांगण स्थित श्री रामकथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी प्रांगण से नागकुआ, डिगिया प्लाट, राजापुरा, गोपाल बाग कॉलोनी होते हुए पुनः कथा स्थल पर आकर संपन्न हुआ।
कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मंगल कलश लेकर एवं बच्चे, भक्तगण व डमरू दल के कार्यकर्ता उद्घोष करते हुए जय श्रीराम, सनातन धर्म की जय तथा हर हर महादेव के नारे लगाते हुए चल रहे थे। आगे-आगे कथा के मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल अपनी धर्मपत्नी ममता जायसवाल के साथ चल रहे थे तथा पातालपुरी पीठाधीश्वर श्री बालक देवाचार्य महाराज चल रहे थे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से डॉ अजय जायसवाल, किशन दीक्षित, विष्णु दयाल सेठ, भैयालाल जायसवाल, रवि शंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, ज्ञानचंद मौर्य, राजेश सेठ, पार्षद विवेक जायसवाल, किशोर सेठ, सुजीत कुमार, जयशंकर प्रसाद गुप्त, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा, प्रमोद यादव मुन्ना, वतन कुशवाहा, सत्यनारायण सेठ, माला देवी, अनामिका जायसवाल, डॉक्टर बेबी जायसवाल, डॉक्टर अलका जायसवाल, रोशनी देवी, डॉक्टर सुमित गुप्ता, अनामिका जी, ज्योति जी, जगनारायण गुप्ता, छेदीलाल जायसवाल सहित सैकड़ों क्षेत्रीय भक्तजन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button