अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद का भव्य योग शिविर, योग गुरु विजय नावड ने कराया अभ्यास

Shekhar pandey
वाराणसी। भारत विकास परिषद वाराणसी सिटी के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर मडुआडीह स्थित होटल एलीगेंस में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर काशी योग संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष सुप्रसिद्ध योग गुरु चक्रवर्ती विजय नावड मुख्य वक्ता के रूप में लोगों को दैनिक जीवन में योग करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रमुख आसन, प्राणायाम एवं मुद्राओं का अभ्यास लोगों को कराया तथा साथ ही सभी को ऋतु के अनुकूल आहार-विहार के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल, निधि अग्रवाल, संदीप कपूर, दीपाली कपूर, अमित सर्राफ, सुमित कुमार अग्रवाल सहित परिषद के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।







