उत्तर प्रदेशवाराणसी

व्यापारियों, कर्मचारियों और पल्लेदारों के हितों की आवाज बनेगा नया किराना व्यापार संघ

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। व्यापारिक जगत में एक नई ऊर्जा और एकजुटता के उद्देश्य से वाराणसी किराना व्यापार संघ का गठन किया गया है। उक्त बातें कतुआपुरा स्थित काशी व्यायामशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान संघ के पदाधिकारी ने कही। वार्ता की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस संगठन का मूल उद्देश्य किराना व्यवसायियों के हितों की रक्षा करना, व्यापार को संगठित करना तथा बाजार व्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि संगठन का गठन “व्यापारी हित सर्वोपरि” की सोच के साथ किया गया है, जिसमें व्यापारियों के साथ-साथ एजेंट, लेबर-पल्लेदार और कर्मचारियों के हितों को भी प्राथमिकता दी गई है। नवगठित कमेटी में कुल 22 पदाधिकारी, 34 कार्यकारिणी सदस्य एवं 7 सम्मानित संरक्षक शामिल किए गए हैं। सुरेश्वरता में मुख्य रूप से मनोज कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, संजय जायसवाल महामंत्री, अशोक कसेरा कोषाध्यक्ष, राजेश डोडवानी, अमित जायसवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष केशरी, श्याम केशरी, सुदेश केशरी, आशीष अग्रवाल, राजेश बुचासिया उपाध्यक्ष, सुरेश केशरी, श्याम केशरी मंत्री, विनोद कसेरा व सौरभ अग्रवाल उप मंत्री, अनिल केशरी व सलमान खान संगठन मंत्री, हिमांशु केशरी व सौरभ गुप्ता आय-व्यय निरीक्षक, गणेश केशरी कार्यालय मंत्री, मनोज रस्तोगी मीडिया प्रभारी, प्रदीप गुप्ता, मनोज केशरी प्रचार मंत्री का महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि नवगठित पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 28 जून, सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथि, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button