केवी डेंटल क्लिनिक के पांच वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Ashutosh pandey
वाराणसी, चंदौली ,28 जून 2026 (रविवार)। केवी डेंटल क्लिनिक के पांच वर्ष पूर्ण होने पर भूमिहार स्वयंवर परिवार, वाराणसी के प्रभारी रत्नाकर राय के आवास पर समाज के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केवी डेंटल क्लिनिक के प्रोपराइटर डॉ. वैभव राय एवं डॉ. सोता राय के क्लिनिक के सफलतापूर्वक 5 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत केवी डेंटल क्लिनिक के सौजन्य से भव्य भोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी भाई-बंधुओं ने सहभागिता कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’, काशीवार्ता अखबार के मालिक एवं संपादक सुशील सिंह, पूर्वांचल कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानृ’, बक्सर होटल के मालिक बुल्लू राय, रितेश राय ‘बंटी’, सुरेंद्र सिंह ‘मुन्ना भैया’, आशीष राय, जिला पंचायत इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह, पूर्व सभासद शिव प्रकाश सिंह, आज अखबार के संपादक गणपत राय, संतोष सिंह, रामबोध सिंह, भट्ठा संघ के महामंत्री शिव प्रकाश सिंह, रत्नाकर राय, अमित राय, पवन राय, आर. के. सिंह, विजय बहादुर सिंह, राहुल सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







