संत कबीर जयंती पर लाखन आर्मी ने लगाया सेवा शिविर, हजारों श्रद्धालुओं का किया गया सेवा

Shekhar pandey
वाराणसी। सामाजिक संस्था लाखन आर्मी के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के निर्देशानुसार सोमवार को लहरतारा स्थित बौलिया तिराहा के समीप संत शिरोमणि कबीर दास के जयंती के अवसर पर निकाले भव्य शोभायात्रा मे शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रदेश सचिव श्यामसुंदर पासी के नेतृत्व लगे सेवा शिविर मे मिष्ठान, बिस्कुट, पानी का बोतल का वितरण किया गया। इस अवसर प्रदेश सचिव श्यामसुंदर पासी, मंडल अध्यक्ष रितेश पासी ने संयुक्त रूप से बताया कि आज सर्व समाज के मार्गदर्शक संत कबीर की जयंती पर निकली शोभा यात्रा मे शामिल हजारों श्रद्धालुओं की सेवा करने का सौभाग्य मिला। उन्होने कहा कि लाखन आर्मी का मुख्य उद्देश्य पासी समाज तथा गरीब एवं कमजोर वर्गों के सम्मान एवं उत्थान है। लखन पासी द्वारा बसाएं गए शहर लखनऊ में संगठन द्वारा आगामी दिनों में पासी समाज का एक विशाल सम्मेलन होगा, जिसमे पूरे भारत से पासी समाज के लोग शामिल होगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष दिनेश पासी, संदीप सरोज, आशीष सरोज शिवा सरोज, अजय गुप्ता, रोहित सरोज, दिनेश जायसवाल, अजय पासी, सुमित सरोज, राज, सौरभ, अशोक गुप्ता, मुन्ना सरोज, नीरज सरोज, जलीस सरोज, गोलू सरोज सहित बडी संख्या मे संगठन के सदस्य उपस्थित थे।







