रोटरी क्लब बनारस ने डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का किया सम्मान

Shekhar pandey
वाराणसी। रोटरी क्लब बनारस द्वारा डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन रामकटोरा स्थित अन्नपूर्णा रेस्तरां में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। समारोह में चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं मानवीय योगदान के लिए डॉ शशिकांत दीक्षित, डॉ एम के गुप्ता, डॉ कुसुम चंद्रा, डॉ वी के भार्गव, डॉ एस के सिंह, डॉ बी के शुक्ला, सीए नितीन अग्रवाल, सीए संतोष कश्यप आदि को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो0 राजीव कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स वित्तीय पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं आर्थिक विकास को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी सम्मानित गणों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा भाव एवं समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में रो0 केएजी पुनीत कपूर, रो0 नीरज अग्रवाल, यश जायसवाल, जितेंद्र तिवारी, मुकेश पाठक, अनिकेश गुप्ता, धनंजय सिंह, मुदित अग्रवाल, आशीष केशरी, सतेंद्र सिंह, हर्ष नारायण सिंह, जय प्रकाश, विवेक जायसवाल, आशुतोष सिंह, जीतू मिश्रा, राघवेंद्र वेताल, विपुल श्रीवास्तव, उमा केजरीवाल सहित समस्त रोटरी सदस्यगण शामिल रहे। संचालन रोटेरियन आलोक पारिख ने किया।







