उत्तर प्रदेशवाराणसी

मिर्जापुर के नए आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी बने डॉ. जयंत कुमार, पदभार ग्रहण पर हुआ स्वागत

Shekhar pandey

Advertisements

मिर्जापुर। ऋषियों, मुनियों और यूनानियों द्वारा विकसित चिकित्सा विज्ञान में जहाँ आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को केवल भारत ही बल्कि आज दुनिया के अनेक देश भी अपना रहे हैं, वहीं हमारी उत्तर प्रदेश सरकार भी आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने में लगी हैI इसका उदाहरण है कि मिर्जापुर के गरीबों की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर वृद्धि करने के उद्देश्य से प्रयासरत यहाँ के जन प्रतिनिधियों के आवाज पर डॉ जयंत कुमार का गाजीपुर से यहा नियुक्त किया गया है। विदित हो की इस चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवा से प्रसिद्धि और पहचान बना चुके डॉ जयंत कुमार गाजीपुर से स्थानांतरित होकर मिर्जापुर जनपद का आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्साधिकारी का पदभार ग्रहण किया है। उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय के जनहित में लिए गए इस निर्णय से जनपद वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है। चंद्रा साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम नरेश ‘नरेश’ ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेटकर उनको बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button