चेतगंज पुलिस का सराहनीय गुडवर्क: 3 घंटे के भीतर खोया मोबाइल बरामद कर स्वामी को किया सुपुर्द
Shekhar pandey
वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोया हुआ मोबाइल फोन महज तीन घंटे के भीतर बरामद कर उसके स्वामी को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को दिव्य प्रकाश पांडेय, पुत्र सूर्य प्रकाश पांडेय, निवासी जे-13/9ए, ने थाना चेतगंज पहुंचकर अपना मोबाइल फोन खो जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में नाटी इमली चौकी प्रभारी एवं फैंटम-20 की टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया।
पुलिस टीम ने सक्रियता और कुशल प्रयासों के बल पर महज तीन घंटे के भीतर मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुरक्षित उसके वास्तविक स्वामी दिव्य प्रकाश पांडेय को सुपुर्द कर दिया।
अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर दिव्य प्रकाश पांडेय ने चेतगंज पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला, नाटी इमली चौकी पुलिस एवं फैंटम-20 टीम की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
चेतगंज पुलिस की इस त्वरित एवं जनहितकारी कार्रवाई ने एक बार फिर आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत किया है।







