उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी शिक्षक निर्वाचन: शर्मा गुट के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत, शिक्षक हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। वाराणसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र का मंगलवार को रामप्यारी रस्तोगी इंटर कॉलेज में शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर उनका अभिनंदन किया तथा आगामी शिक्षक निर्वाचन को लेकर विचार-विमर्श किया।

बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं शिक्षक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, सेवा संबंधी विसंगतियों को दूर करना तथा माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर शिक्षक हितों की लड़ाई को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अखिलेश कुमार पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, श्री परमानंद पाण्डेय, श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय, श्री शैलेन्द्र कुमार पाठक, श्री विनय कुमार सिंह, श्री अशोक कुमार, श्री जयप्रकाश, श्री विजय प्रताप, श्री नरेन्द्र गुप्ता, श्री विवेक कुमार सिंह, श्री सौमित्र रुद्र, श्री संतोष, श्री देवी प्रसाद दूबे, सुश्री अमिता मिश्रा एवं श्रीमती अंजली रस्तोगी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों ने डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा आगामी शिक्षक निर्वाचन में संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button