श्री काशी सुमेरु पीठ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव, शंकराचार्य नरेंद्रानंद महाराज ने दिया आध्यात्मिक संदेश

Shekhar pandey
वाराणसी। सनातन पर्व गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को श्री काशी सुमेरु पीठ के राजातालाब, देऊरा गांव स्थित आश्रम मे बडी संख्या मे श्रद्धालुओं ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महाराज का पूजन-वंदन कर आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर शंकराचार्य महाराज ने भक्तो को आशीर्वाद वचन प्रदान करते हुए कहा कि इस संसार मे गुरु को जानकर और पानी को छानकर ग्रहण करना चाहिए। गुरू इस मायारूपी जगत से अपने शिष्य को निकाल कर उसका कल्याण करने वाला होना चाहिए और शिष्य भी गुरू के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होना चाहिए। गुरू पूर्णिमा का यह पर्व सनातन धर्म एवं भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। एक सच्चा गुरू ही शिष्यरूपी जीव के अंदर का अंधकार को मिटाकर से उसे प्रकाश यानि परम तत्व का दर्शन करावाता है, उसका उद्धार करता है।
सुबह से ही आश्रम परिसर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त और श्रद्धालु गणों का आगमन हो रहा था। गुरु पूजन के बाद रात्रि पर्यंत विशाल भंडारा चला जिसमें बडी संख्या मे सभी भक्तगण प्रसाद ग्रहण कर शंकराचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।







