यदुवंशी समाज की ऐतिहासिक परंपरा जारी, शीतला घाट से जल लेकर होगा बाबा विश्वनाथ का अभिषेक

Shekhar pandey
वाराणसी । काशी विश्वनाथ दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव ने रविवार को गोलघर स्थित काशी पत्रकार स्मृति भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान महत्वपूर्ण बातों को बताते हुए बताया कि अंग्रेजी हुकूमत के समय से यदुवंशी समाज काशी के बाबा श्री काशी विश्वनाथ सहित प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करता चला आ रहा है, जिसमें काशी विश्वनाथ दल के संस्थापक बाबा विश्वनाथ के परम भक्त स्व० तेजु सरदार जी के द्वारा 1952 से अपने यदुवंशी समाज के नेतृत्व में काशीवासियों के साथ परम्परागत शीतला घाट से जल भरकर बाबा विश्वनाथ को गर्भगृह में जलाभिषेक करते चले आए हैं, इसी क्रम में आज 03 अगस्त दिन सोमवार समय 9 बजे यदुवंशी समाज पूर्व की भांति इकटठा होकर सर्वप्रथम माँ गंगा का पूजन अर्चन करने के बाद जल भरकर माँ शीतला का भी जलाभिषेक करेगा, पुनः शीतला घाट से जल भरकर गंगा तट से डेढ़सी पुल से होते हुए डुंडीराज गणेश का पूजन कर माँ अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन करके बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में जलाभिषेक करेगा, तदोपरान्त ज्ञानवापी से निकल कर बांस फाटक पर स्व० तेजु सरदार जी के शारदा कॉम्प्लेक्स पर फलाहार के वितरण बाद कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष जंत्रलेश्वर यादव संरक्षकगण ई० अशोक यादव, अर्जुन यादव, मदन यादव एवं विकास यादव, अनिल यादव, रमेश यादव, सुनील यादव मोनू यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।







