उत्तर प्रदेशवाराणसी

माता की सेवा से शुरू हुआ सेवा एवं संस्कृति सप्ताह

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा द्वारा बेनीपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर के गोशाला में सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के प्रथम कार्यक्रम के संयोजक अजय-किरण योगाचार्य व सचिव संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व मे गो-सेवा हेतु गौ माता को गुड़, चूनी, दलिया, केला तथा खीरा आदि खिलाकर सफलतापूर्वक किया गया।

इस कार्यक्रम में अनेको भक्तजन भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर शाखा के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि यह परिसर बहुत ही रमणीय है तथा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परिसर की इन्हीं गायों का दुध प्रतिदिन सुबह एवं शाम को बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी को अर्पित करने के लिए मंदिर ट्रस्ट को जाता है।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल, कमल कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव आदि संस्था के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button