उत्तर प्रदेशवाराणसी
बांसफाटक में शिवभक्तों की सेवा, हजारों श्रद्धालुओं को बांटा फलाहार

Shekhar pandey
वाराणसी। मारवाड़ी समाज, वाराणसी द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर आज द्वितीय सोमवार को बांसफाटक स्थित जालान की दुकान के बाहर हजारो शिव भक्तों मे फलहार कूटू, आलू की पकौड़ी, आलू दम, एवं चाय तथा पानी का वितरण प्रसाद स्वरुप किया गया। भक्तों का अपार जन समुह प्रसाद लेने के लिए कतार बद्ध रहा। इस अवसर पर हेमदेव अग्रवाल, सुरेश तुलस्यान, विकाश अग्रवाल, मोहित बाजोरिया, राजीव अग्रवाल, अंकुर खेमका, संजय प्रहलादका, दीपक गोयल, आयुष मुरारका, निधीदेव अग्रवाल, रघुदेव अग्रवाल, सुन्दर जालान, देव मनोज अग्रवाल ने सेवा कार्य मे विशेष सहयोग दिया।







