उत्तर प्रदेशचंदौली

चकिया में टायर चोरी का खुलासा, अभ्यस्त चोर गिरफ्तार; 2 हजार रुपये बरामद

Nispaksh kashi

Advertisements

चकिया, चंदौली। थाना चकिया पुलिस ने टायर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक अभ्यस्त अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी के टायर बेचकर प्राप्त रकम में से 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 की भोर करीब 1:44 बजे चकिया बाजार से अहिरौरा जाने वाले मार्ग पर स्थित टायर की दुकान/घर के बाहर रखे पांच पुराने ट्रक टायर चोरी हो गए थे। इनमें चार टायर अपोलो कंपनी और एक टायर एमआरएफ कंपनी का था। मामले में महताब खां निवासी वार्ड नंबर-05 निर्भयादास, चकिया की तहरीर पर थाना चकिया में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 सितंबर 2026 को सुबह 10:10 बजे बोदारेकला नहर के पास से आरोपी शहनवाज पुत्र मल्लू निवासी बड़गांवा, थाना शहाबगंज, जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में चोरी की बात कबूली
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 20 अगस्त की रात चकिया बाजार से अहिरौरा जाने वाले मार्ग पर टायर की दुकान के सामने से पांच टायर चोरी किए थे। चोरी किए गए टायरों को बेचने के बाद प्राप्त रकम में से पुलिस ने 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चंदौली और मिर्जापुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का माल बरामद होने तथा गैंगस्टर एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तथा कांस्टेबल अभिनव कुमार सोनी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button