गौरी-गणेश पूजन के साथ डॉ. प्रमोद मिश्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Shekhar pandey
वाराणसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षक एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र के वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन गौरी-गणेश पूजन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नागेश्वर सिंह, श्री प्रभास झा एवं श्री गणेश शास्त्री का सम्मान किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. बुद्ध सागर अवस्थी एवं श्री विनोद शंकर पांडेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। वक्ताओं ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, अधिकारों और सम्मान से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद शिक्षक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक हितों के लिए आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मंडलीय अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष शरफुद्दीन, जिला मंत्री अखिलेश पांडेय, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार, आय-व्यय निरीक्षक राजेश राय, जिला उपाध्यक्ष जैवंत राय, महानगर अध्यक्ष वंश बहादुर सिंह, संस्कृत विद्यालय अध्यक्ष अशोक पांडेय, राज्य परिषद सदस्य गिरिजेश तिवारी, शिवेंद्र तिवारी, अभिषेक मिश्र, कामेश्वर गुप्त, धीरज कांत, विनोद पांडेय, वेद प्रकाश वर्मा, छविराज राम, रमेश यादव, बकरीदु अंसारी, अब्दुल कलाम, मनोज कुमार, रजनी सिंह, सागरिका, गीतांजली चौरसिया, सुषमा कुमारी, शिवानी शुक्ला एवं सुनील मिश्र समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
केंद्रीय चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर डॉ. प्रमोद मिश्र के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।







