मेन्स कॉग्रेस ऑफ बी०एल०डब्ल्यू० के प्रतिनिधियों ने किया बरेका जी.एम. से भेंट, दिया ज्ञापन

पवन श्रीवास्तव
वाराणसी। बनारस रेलइंजन कारखाना वाराणसी के कर्मचारी संगठन- मेन्स कॉग्रेस ऑफ बी० एल० डब्ल्यू० के प्रतिनिधियों ने बरेका महाप्रबन्धक श्री आशुतोष पंत से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। कर्मचारी हित में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें कर्मचारियों की वर्तमान समस्याओं से अवगत कराया और 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में प्रमुख रुप से ब०रे०का० के उत्पादन इकाई के दर्जे का बनाए रखने के लिए पीओएच के स्थान पर अमृत भारत जैसे नए लोको के निर्माण के लिए आर्डर प्राप्त करने हेतु प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने हेतु आग्रह किया इसके साथ कर्मचारियों को 70% की दर से इन्सेन्टिव प्रदान करने, रेलइंजनों में लगने वाले मैकेनिकल कलपुर्जों को बरेका कारखाने में ही निर्माण किए जाने, बरेका परिसर स्थित नाथूपुर क्रासिंग से कारखाने के पश्चिमी गेट तक फैली गन्दगी के निवारण, कर्मचारी आवासों से सम्बपन्धित विभिन्न समस्याओं सहित कर्मचारियों से जुड़े विभिन्ना मुद्दे उठाए गए। इस प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष एवं एनएफआईआर के जोनल सचिव श्री एस०पी० श्रीवास्तव ने किया। संगठन के महामंत्री आलोक कुमार वर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बरेका महाप्रबन्धक को कर्मचारियों की समस्यावओं को विस्ताार से अवगत कराया एवं इनके शीघ्र निस्तामरण किए जाने हेतु अनुरोध किया। संगठन के पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक महोदय को NFIR द्वारा प्रकाशित पत्रिका “रेल वर्कर” सौंपी। मेंस कांग्रेस द्वारा दिए गए ज्ञापन मे वर्णित समस्याओं एवं मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बरेका महाप्रबन्धक द्वारा इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अन्य् सदस्यों में प्रमुख रुप से बरेका कर्मचारी परिषद सदस्यप सर्वश्री श्रीकान्त यादव, मनीष कुमार सिंह एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी राजेश बटवाल, मिथिलेश कुमार, श्रीमती दुर्गा आदि रहे ।







