उत्तर प्रदेशवाराणसी

आगामी एयर शो के दृष्टिगत श्री काशी विश्वनाथ धाम में भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था लागू करने का निर्णय

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी । आगामी एयर शो (दिनांक- 22, 24 व 25.10.2026) के दौरान संभावित श्रद्धालु भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की सुविधा, सुरक्षा, सुचारु आवागमन एवं सुलभ दर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 17 अक्टूबर, 2026 को धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) में मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों के साथ पुलिस विभाग, सी०आर०पी०एफ०, के अधिकारीयों ने प्रतिभाग किया। बैठक में आगामी एयर शो के दौरान संभावित भीड़ के प्रभावी प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि उक्त अवसर पर भीड़ प्रबंधन के लिए श्रावण मास के सोमवार को लागू की जाने वाली व्यवस्थाओं की तर्ज पर विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके अंतर्गत श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्गों का सुव्यवस्थित संचालन, आवश्यकतानुसार समुचित बैरीकेडिंग तथा भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री सत्यम मिश्र ने निर्देशित किया कि संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए दर्शनार्थियों की मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रवेश एवं निकास मार्गों पर पर्याप्त प्रबंधन, आवागमन में सुगमता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, सभी संबंधित विभाग एवं कार्यदायी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करें।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि भीड़ प्रबंधन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन तथा मंदिर परिसर में अनुशासित व्यवस्था बनाए रखना सभी संबंधित इकाइयों की सामूहिक जिम्मेदारी होगी। इसके लिए व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि एयर शो के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
श्री काशी विश्वनाथ धाम प्रशासन द्वारा आगामी एयर शो के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुविधाजनक दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button