उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ धाम की सांस्कृतिक संध्या में भजन, गायन एवं नृत्य जुगलबंदी ने बांधा समां

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी । शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित मंदिर चौक (शंकराचार्य चौक) में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भक्ति संगीत और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने वातावरण को सुरमय बना दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय कला एवं आध्यात्मिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
संध्या का शुभारंभ श्री क्षमाशंकर उपाध्याय के भजन गायन से हुआ। उनके भावपूर्ण गायन ने श्रोताओं को भक्तिरस से सराबोर किया। इसके पश्चात श्रीमती महुआ बनर्जी ने सुमधुर गायन प्रस्तुत कर संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, पं. रवि शंकर एवं डॉ. ममता टण्डन की नृत्य जुगलबंदी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। दोनों कलाकारों ने लय, भाव और आकर्षक नृत्य संयोजन के माध्यम से अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम नवरात्रि के आध्यात्मिक उत्सव को कला और संगीत के माध्यम से विशिष्ट आयाम प्रदान कर रहे हैं। इन आयोजनों से श्रद्धालुओं को काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button