उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi News: एडिशनल सीपी ने जांची सतर्कता, जनता से किया संवाद.. पेट्रोलियम करते हुए देखी व्यवस्था

वाराणसी । अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत एडिशनल पुलिस कमिश्नर एस. चिनप्पा और एडिशनल डीसीपी काशी जोन चंद्रकांत मीणा ने एसीपी भेलूपुर डाक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी, भेलूपुर इंस्पेक्टर अनुराग कुमार मिश्रा दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज के साथ पैदल गश्त कर सतर्कता देखी l


इस दौरान अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के दृष्टिगत दुर्गाकुण्ड, संकटमोचन तिराहा, रविदास गेट होते हुए बीएचयू गेट तक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पैदल गस्त किया. गस्त के दौरान जनता के साथ संवाद एवं समन्वय स्थापित करते हुये जनता में मित्र पुलिस का संदेश भी दिया गया ।



