उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: रेलवे सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी , रेलवे का सामान चोरी कर बेचने व खरीदने वाले को किया गिरफतार

Advertisements

वाराणसी । रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी प्रभारी निरीक्षक अंजूलता द्विवेदी के निर्देशन में मंगलवार को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुधीर कुमार राय मय फोर्स के साथ वाराणसी सिटी रेल परिक्षेत्र के जलालीपूरा स्थित कबाड़ की दुकान पर छापा मारकर दो व्यक्तियों को रेल की सम्पत्ती बेचते और खरीदते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उपरोक्त गण सुनसान देखकर यार्ड में मेंटेनेंस के दौरान स्टोर किए हुए सामानो को उठाकर कबाड़ की दुकान में बेच देते है उक्त लोगो का कब्जे से रेल सामग्री , 6 कोर का सिग्नल केबल दो-दो मीटर का दो टुकड़ा और बैटरी लगा वायर डेढ़ फीट का एक कवर व 37 अदद जला हुआ कुल 50 फीट अनुमानित मूल्य -2000/- बरामद किया ।
गिरफ्तार की गए अभियुक्त का नाम ,मोतीलाल पुत्र स्व. फेरई सरोज निवासी खेउसीपुर, थाना जलालपुर, जिला जौनपुर उम्र 52 वर्ष। मोहम्मद नियाज पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी 39/377 , लाट भैरव सरैया, थाना जैतपुरा, जिला वाराणसी उम्र 17 वर्ष बाल अपचारी शामिल हैं। अभियुक्त गण के विरूद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है । मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक शशिकांत राय रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट वाराणसी सिटी द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में
उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव कांस्टेबल प्रभात कुमार मिश्रा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button