राष्ट्रीय

Jammu News: लोकसभा चुनाव के बाद अमरनाथ यात्रा को होगा आगाज

Advertisements

जम्मू । जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के ठीक बाद अमरनाथ यात्रा का आगाज होगा। इस बार भी यात्रा की अवधि दो माह से अधिक रखने की तैयारी की जा रही है। राजभवन में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बुधवार शाम को अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें यात्रा तिथियों की घोषणा की जा सकती है।बोर्ड ने पवित्र गुफा सहित अन्य ट्रैक पर बर्फ हटाने और दूसरे कार्यों के लिए निविदाएं भी जारी की गई हैं। इसमें अप्रैल-मई के बीच बर्फ हटाकर यात्रा की तैयारियां की जाएंगी।
सूत्रों के अनुसार, राजभवन में शाम चार बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। तिथियां घोषित होने के बाद अप्रैल में अग्रिम यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर के निर्धारित अस्पतालों में यात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम मार्ग से दैनिक आधार पर 10-10 हजार यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर रवाना करने की अनुमति दी जाती है। देशभर की 500 से अधिक बैंक शाखाओं में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण होता है।आगामी यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ाने के यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में श्रीनगर में यात्री निवास के निर्माण का काम चल रहा है। यात्रा के दौरान बरसात के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का बंद रहना बड़ी चुनौती रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button