राष्ट्रीयहरियाणा

Hariyana News: बारदाना गोदाम में आग लगने से 18 लाख रूपए का सामान जल कर खाक

Advertisements

हरियाणा । फतेहाबाद, रसूलपुर गांव स्थित एक राइस मिल के गोदाम में भीषण आग लगाने से 18 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया । आग की लपटें व तेज धुआं उठते देखकर गोदाम संचालक दीपक कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कुलां चौकी पुलिस, मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान व धारसूल अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। जहां दमकल कर्मियों व पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग काफ़ी फैल चुकी थी। जिसके बाद जिला के अन्य फायर स्टेशनों पर इसके बारे में सूचित किया और जेसीबी मशीनों को भी मंगाया गया। इससे कुछ समय बाद ही रतिया, भूना, टोहाना व जाखल केंद्र से दमकल गाडियां भी आग बुझाने पहुंची। इसके बाद तीन जेसीबी मशीनों की मदद से पांच दमकल विभाग की गाड़ियों से फायर कर्मियों ने लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा बरदाना जलकर खाक हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button