BlogChhattisgarhराष्ट्रीय

Chattisgadh News: जवानों और नक्सलियों के बीच चली लंबी मुठभेड़ के बाद नौ नक्सली मार गिराए गए

Advertisements

छत्तीसगढ़ । कांकेर महाराष्ट्र बार्डर पर नारायणपुर के अबूझमाड इलाके में मंगलवार को डीआरजी और एसटीएफ के जवानों के साथ हुए मुठभेड़ में नौ नक्सली मार गिराए गए । इनमें तीन महिला नक्सली शामिल है।
बता दे की नक्सलियों और जवानों के बीच करीब 9 घंटे चली मुठभेड़ के बाद जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में 3 महिला और 7 पुरुष माओवादी शामिल हैं।

नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 29 अप्रैल को जवान नारायणपुर और कांकेर जिले के बॉर्डर इलाके में सर्चिंग पर निकले हुए थे। रात भर सर्चिंग के बाद 30 अप्रैल की सुबह अबूझमाड़ के टेकामेटा के जंगलों में डीआरजी और एसटीएफ़ के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया।

जवानों और नक्सलियों के बीच चली लंबी मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग करने पर जवानों ने 10 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा मारे गए नक्सलियों की शिनाख्तगी की जा रही है। एसटीएफ के जवानों ने मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग के दौरान एक AK 47, एक इंसास राइफल, सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया है ।

वहीं बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने नक्सल मुठभेड़ पर जानकारी देते हुए बताया था कि मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हुए हैं। इनमें दो से तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। नक्सलियों का शव लाने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। अभी भी सर्चिंग जारी है। करीब 50 नक्सलियों के होने की बात कही गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button