उत्तर प्रदेशबलिया

Balia News: धारदार हथियार से मारकर युवक की हत्या , घर में मचा कोहराम

Advertisements

बलिया । खेजुरी थाना अंतर्गत खड़सरा गांव में गुरुवार को बदमाशो ने धारदार हथियार से मारकर एक युवक की हत्या कर दी । हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी खेजुरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। जहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का दबाव बढ़ते देख पकड़ी, सिकंदरपुर के एसएचओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मृतक के बड़े भाई नितेश सिंह ने सात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। बता दे की खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा शहरपालिया , निवासी ब्रजेश सिंह 25 वर्ष पुत्र परमात्मा नंद पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास खेजुरी गए थे। उसी दरम्यान किसी ने उन्हें गांव में बुलाकर उनके ऊपर धारदार हथियार से सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर वहीं गिर गए। किसी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी।इसी बीच परिजनों को भी घटना की जानकारी हो गई। सूचना पर मृतक का बड़ा भाई निकेश सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता परमात्मानंद सिंह का रोते-रोते बुरा हाल था। वहीं, मां मीना देवी बेसुध हो जा रही थीं। बड़े भाई नितेश थाने पर होमगार्ड की ड्यूटी करते हैं, वह भी बिलख रहे थे। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा और सीओ आशीष मिश्र के अलावा पकड़ी और सिकंदरपुर थाने के एसएचओ भी सदलबल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button