राष्ट्रीयहरियाणा

Hariyana News: व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाने के आरोप में पुलिस ने दो महिला सहित तीन को किया गिरफ्तार

Advertisements

हरियाणा । व्हाट्सएप के जरिए देहव्यापार गिरोह चलाने के आरोप में पुलिस ने नाटकीय अंदाज में दो महिला सहित तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। बता दे की पुलिस ने शनिवार को आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाते हुए एक पुलिसकर्मी को ग्राहक के रूप में होटल के बाहर टोह लेने के लिए भेजा इसी बीच आरोपी व्यक्ति के दो महिलाओं के साथ कार से आने पर उसे होटल के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफतार आरोपी के पास से कई महिलाओं की तस्वीरें और फोन नंबर बरामद किया है ।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबुल शेख के खिलाफ न्यू कॉलोनी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि शेख और उसका साथी अनूप व्हाट्सएप के माध्यम से देहव्यापार का गिरोह चला रहे हैं।उन्होंने बताया कि जब एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शेख से संपर्क किया तो उसने उन्हें कई महिलाओं की तस्वीरें देने के साथ उनकी ओर से मांग किये गए पैसे की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने लिए विशेष टीम का गठन किया गया था।

एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शुक्रवार रात शेख को फोन किया।पुलिस ने बताया कि 8,000 रुपये में सौदा तय होने के बाद शेख ने उसे ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा। इस जानकारी के आधार पर वहां पहले से ही पुलिस की एक टीम को तैनात कर दिया गया था।शेख दो महिलाओं के साथ होटल पहुंचा और जब उसने ग्राहक बने पुलिसकर्मी से पैसे लिये तो वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button