Varanasi News: सम्पूर्ण भारत में विकास की बयार बह रही है : सोमेशपति त्रिपाठी

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भारत सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार स्वoपoकमलापति त्रिपाठी का पौत्र एवं उनके कनिष्ठ पुत्र स्व॰पo मंगलापति त्रिपाठी का पुत्र हूँ। दादा जी के देहावसान के पश्चात कुछ समय दिल्ली में रहने के बाद अपने पिता के साथ वाराणसी स्थाई रूप से निवास करने लगा। अपने बचपन के दिनों में स्वoपo कमलापति त्रिपाठी जी के साथ रहते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजनीति को बहुत करीब से देखा। भारत की राष्ट्रीयता का सनातन संस्कृति में क्या महत्व है इस पर उनके विचार जानने का अवसर मिला।
22 अप्रैल 2024 को उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मुझे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। सन 2014 में जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तभी से मैं भारतीय राजनीति में बदलाव को एहसास कर रहा था। प्रधानमंत्री की नीतियों को में देख रहा था समझ रहा था। जैसे जैसे समय बीता हमारे राष्ट्र में बड़े बदलाव दिखने शुरू हुए आज भी वह बदलाव हो रहे हैं।
जैसे विकास एक नित्य प्रगतिशील व्यवस्था है उसी तरह उसके प्रति निरंतर ईमानदार और केंद्रित प्रयास आवश्यक है।अयोध्या में मंदिर निर्माण कर राम लला को स्थापित कर सनातन संस्कृति को पुष्ट किया। मेरे लिए यह एक अलौकिक घटना थी। सन 2014 के बाद आतंकी हमले लगभग बंद हो गए आतंकी हमलों से आम नागरिकों में जो भय व्याप्त था वो धीरे धीरे समाप्त हो गया। मोदी जी एक ऐसे सांसद हैं जो हमारे अपने परिवार के हैं।
काशी का हर नागरिक उनका अपना परिवार है। हम सब के लिए उनकी मेहनत सर्व विदित है। मेरे बाबा स्व०प० कमलापति त्रिपाठी के बाद यदि काशी का विकास हुआ तो वह नरेंद्र मोदी ने किया। जबकि कांग्रेस समर्थित सरकारें उत्तर प्रदेश में रहीं लेकिन कोई विकास कार्य वाराणसी में नहीं हुआ। इसी प्रकार चंदौली में मेरे बाबा ने नहरों का जाल बिछा दिया। जिसके कारण चंदौली धान का कटोरा कहा जाने लगा। उनके बाद डा महेंद्र नाथ पाण्डे ने चंदौली में सड़कों का जाल बिछा दिया, मेडिकल कॉलेज और लगभग 8000- करोड़ के विकास कार्य किए।
आज देश ऐसी स्थिति में है जब हम यह कह सकते हैं की सम्पूर्ण भारत में विकास की बयार बह रही है। हमारे प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी को पुनः विजयी बनाकर राष्ट्र को सुरक्षित समाज को व्यवस्थित भविष्य को सशक्त अर्थ तंत्र को जीवंत नागरिकों को स्वस्थ तथा भारत को गौरवशाली वैश्विक शक्ति बनाना है।
काशी के नागरिकों से आग्रह है की अपने अपने मोहल्ले टोले से निकल कर नरेंद्र मोदी जी को रेकार्ड मतों से विजयी बनाएँ तथा उनके 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सहभागी बने 2024 का चुनाव सिर्फ एक आम चुनाव नहीं है बल्कि हमारे देश के भविष्य के प्रति हमारी निष्ठा को नरेंद्र मोदी के पक्ष में मत देकर हम अपने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।