उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi News: गौ तस्करी में लिप्त वांछित फरार अभियुक्त को रामनगर पुलिस ने कौशांबी से किया गिरफ्तार

वाराणसी । रामनगर पुलिस टीम ने गौ तस्करी में लिफ्त वांछित फरार अभियुक्त आशीष पुत्र देशराज को उसके निवास स्थान उजिहिनी आइमा थाना संदीपन कौशांबी से गिरफतार किया है। बता दे की विगत दिनों पुलिस ने गौ तस्करी करने वाली वाहन को गौ के साथ हाइवे पर पकड़ा था उस दौरान चालक आशीष मौके का फायदा उठाते हुए झाड़ियों के सहारे भाग गया था ।जिसकी लिखित रिपोर्ट उप निरीक्षक जय प्रकाश मिश्र द्वारा दर्ज कराई गई थी ।
उसी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी के घर कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री अच्युतानन्द चतुर्वेदी थाना रामनगर उ०नि० श्री जय प्रकाश सिंह उ0नि0 श्री कौशलेन्द्र बहादुर सिंह का० गौरव भारती शामिल रहे ।



