उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को पिस्तौल निकाल कर हमला करना पड़ा भारी

Advertisements

लखनऊ । कार में टक्कर हो जाने पर एक अंतराष्ट्रीय निशानेबाज ने अपनी पिस्टल के बट्ट से पीछे से आ रही कार ड्राइवर पर हमला कर दिया । इस दौरान पूरी सड़क पर जाम लग गया और लोग वीडियो बनाने लगे। बता दे कि गोमतीनगर के विवेक खंड में रहने वाला विनोद मिश्र अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज है।सोमवार दोपहर फैजाबाद रोड से गुजर रहा था। तभी उसने अचानक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रही कार उसकी एसयूवी से टकरा गई। इस मामूली बात पर विनोद ने अपना आपा खो दिया।

वह अपनी एसयूवी से बाहर निकला और और सरेराह कार चालक सतीश पर पिस्टल की बट्ट से वार कर दिया । इस दौरान पूरे सड़क जाम हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील कुमार सिंह के अनुसार मामले को जांच की जा रही है।यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। उसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button