उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli News: डॉ.अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक चंदौली की जनपद वासियों से अपील

चंदौली । पुलिस अधीक्षक डॉ,अनिल कुमार ने लोकसभा चुनाव परिणाम आने के पूर्व लोगो से अपील करते हुए कहा कि कतिपय लोगों द्वारा मतगणना के दिन लोगों से मतगणना केंद्र या अन्य जगहों पर भीड़ इकट्ठा न करने की अपील की जा रही है। जनपद में धारा 144 लगी होने के कारण भीड़ जमा करना गैरकानूनी है। सभी जनपद वासियो से अपील है कि नियम कानून का पालन करें और कहीं भी भीड़ न लगाएं।

Advertisements

अपने घरों या कार्य स्थलों पर रहे। विशेषकर नवयुवको के परिजनों और अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को किसी भी तरह की भ्रामक और गैर कानूनी अपील पर ध्यान देने से रोके और उन्हें कहीं भी गैरकानूनी भीड़ का हिस्सा न बनने दे। कहीं पर भी भीड़ जमा करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button