उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi News: पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा शहर क्षेत्र का किया गया भ्रमण, यातायात व्यवस्था हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट श्री मोहित अग्रवाल द्वारा शहर क्षेत्र में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस आयुक्त द्वारा प्रमुख स्थानों यथा- मण्डुवाडीह चौराह, ककरमत्ता, भिखारीपुर तिराहा, नरिया सबजी मण्डी, मालवीय चौराहा, लंका गेट, रथयात्रा चौराहा आदि स्थानों पर यातायात संचालन व्यवस्था का निरीक्षण कर, सम्बन्धित अधिकारियों को सुधार हेतु निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस उपायुक्त श्री हृदेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री विकास श्रीवास्तव व संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त द्वारा भ्रमण के दौरान निम्न दिशा-निर्देश दिये गये थानों से यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मी मिले मुस्तैद ।

Advertisements

यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को मौके पर किया गया ब्रीफ। यातायात पुलिसकर्मियों के लिए चौराहे पर बने बूथ व शेड दुरुस्त कराने तथा पेयजल का प्रबंध कराए जाने का दिया गया निर्देश।अन्य निर्देश-अस्वस्थ व शारीरिक रूप से कमजोर पुलिसकर्मियों व होमगार्ड जवानों को यातायात व्यवस्था ड्यूटी में राहत दिए जाने का निर्देश दिये है। ऐसे कर्मियों की धूप वाले स्थान पर ड्यूटी न लगाई जाए। पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि मुख्य मार्गों पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग न होने दिया जाये जिससे कि अनावश्यक रूप से यातायात बाधित हो। सुगम यातायात के दृष्टिगत पार्किंग स्थल का निर्धारण एवं अतिक्रमण हटाने की कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही की जाये। बेहतर यातायात प्रबन्धन के साथ-साथ लोग यातायात के नियमों का पालन करें यह सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

यातायात डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाये जिससे कि किसी एक स्थान पर ज्यादा ट्रैफिक न हो। जाम लगने के प्रमुख स्थानों पर अधिकारीगण स्वयं जाकर यातायात में अवरोध बन रहे कारकों को चिन्हित कर निराकरण करायें। जाम लगने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी अपने थाने के पुलिस बल के साथ यातायात कर्मियों का सहयोग करते हुए जाम का निराकरण करावें। यातायात के नियमों का उल्लंघन कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध प्रभावी सख्त कार्यवाही की जाये। ड्यूटी के दौरान जनता से दुर्व्यवहार न किया जाये एवं अपने कर्तव्यों का दृढ़ता पूर्वक निर्वहन किया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button