Chandauli News : मुगलसराय में तीन दिवसीय रथ यात्रा मेला की शुरुआत ,भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचने लगे भक्त

चंदौली । भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा मुग़लसराय के राम मदिर पापाड़िया मठ से शुरू होती है। हर वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर विशाल रथ यात्रा निकाली जाती है, रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग साल में एक बार दामोदरदास पोखरा पर जाते हैं। पोखरे पर मेला का आयोजन भी होता है. इस पवित्र रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपने बहन और भाई संग जीटी रोड़ मुग़लसराय नगर का भ्रमण करते हैं। इस बार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बहुत ही दुर्लभ संयोग होगी। मुगलसराय में तीन दिवसीय रथयात्रा के दूसरे दिन सोमवार को नगर के दामोदरदास पोखरा पर मेला लगेगा। रथयात्रा मेला कमेटी के लोगों ने बताया भगवान जगन्नाथ के रथ को राममंदिर से रेलवे गेट-2 से खींच कर लाया जायेगा, मुगलसराय में तीन दिवसीय रथयात्रा के दूसरे दिन सोमवर को नगर के दामोदरदास पोखरा पर मेला लगेगा ।



