उत्तर प्रदेशमथुरा

Mathura News: भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र कार्यक्रम में सांसद हेमा का स्वागत सत्कार करने की मची होड़

Advertisements

मथुरा । गोवर्धन रोड़ स्थित बने एक निजी मैरिज होम में भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र कार्यक्रम में ड्रीम गर्ल और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को हर कोई अपने तरीके से हेमा को बधाई देना चाहता है। सांसद हेमा का स्वागत सत्कार करने की होड़ कार्यकर्ताओं में लग गई। हेमा ने स्वागत करने आये कार्यकर्ता और पदाधिकारी की भीड़ देखी तो वह परेशान हो गईं। स्वागत करने से मना कर दिया । सांसद हेमा की बात को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज दिखे। मैरिज होम के प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा की सूचना पर वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें शांत करने में जुट गए।मीडिया को जब मामले का पता चला तो मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के परिवार का मामला है, ये कहकर मामले को रफा दफा करने की बात कही। वहीं गोवर्धन से आए कुछ कार्यकर्ताओं ने भी सांसद हेमा के लिए बड़ी बात कह दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी इस बार जीतेंगे लेकिन यहां से हेमा मालिनी हारकर जाएंगी।हेमा मालिनी के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्सुक नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत गाकर की गई। सांसद के स्वागत सत्कार को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। मंच पर मौजूद सांसद हेमा मालिनी और पदाधिकारी ने लगातार हेमा का स्वागत सत्कार करना शुरू किया। सांसद हेमा मालिनी मुंह बनाती हुई वीडियो में नजर आईं। मंच से उन्होंने यह भी घोषणा कर दी की कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता सेल्फी उनके साथ नहीं लेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button