राष्ट्रीय

MP News: कचरे में आग लगने के चलते दंपत्ति और उनकी नाबालिग बेटी की मौत , नाबालिग बेटा घायल

Advertisements

मध्य प्रदेश। दतिया जिले के लंका थाना अंतर्गत तिगरी गांव में स्थित कचरे के ढेर में आग लगने से एक दम्पति और उनकी नाबालिग बेटी की जलकर मौत हो गई। वहीं आग में दम्पति का नाबालिग बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है जिसे स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है। लंका पुलिस के अनुसार घर के पीछे हाईटेंशन बिजली लाइन के नीचे पड़े कूड़े के ढेर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इसके बाद आग पीड़ितों के घर तक फैल गई।

और जब तक ग्रामीणों ने आग देखी और पीड़ितों को बचाने की कोशिश की, तब तक घर के मालिक वीरू करण उम्र 37 वर्ष की जलकर मौत हो चुकी थी।

वीरू की पत्नी सरस्वती करण उम्र 34 वर्ष और उनकी बेटी निधि उम्र 9 वर्ष की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। दम्पति का सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है और उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button