उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

Ghazipur : अमर शहीद राजनाथ राम की मूर्ति का अनावरण व लोकार्पण भव्य तरीके से संपन्न हुआ , उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी

गाजीपुर । अमर शहीद इंस्पेक्टर राजनाथ राम (सीआरपीएफ )की मूर्ति का अनावरण व लोकार्पण आज दिनांक 3 मार्च को परमहंस राम अध्यक्ष गाजीपुर ट्रस्ट द्वारा व चंद्रदेव सिंह यादव राष्ट्रपति मंडल से सम्मानित( वी यू सी आर पी एफ) छत्तीसगण द्वारा भव्य तरीके से किया गया । इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत माता की जय ,बंदे मातरम् और शहीद राजनाथ राम अमर रहे के नारों के साथ हुई।गाजीपुर पैरामिलिट्री वाल्दफेयर द्वारा शहीद की विधवा पत्नी व बेटी को वस्त्र और कुछ धनराशि देकर सम्मानित किया गया । विधवा लाची देवी ग्राम सईचना पो,देवकली सैदपुर थाना नंदगंज गाजीपुर शहीद की बेटी को सम्मानित करते हुए श्री चंद्रदेव यादव सी आर पी एफ 80 सी बटालियन ने कहा कि जवान के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Advertisements

कार्यक्रम में शहीद के स्वजनों सहित पूर्व सैनिक सामाजिक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी । शहीद सेना के जवान की नवनिर्मित मूर्ति का अनावरण करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष परमहंस राम ने कहा कि सेना जवान के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनके सम्मान में कभी भी कोई कोर कसर न छोड़ें। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अमर शहीद राजनाथ राम की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मूर्ति अनावरण के बाद शहीद पति राजनाथ राम को तिलक और पुष्प करते पत्नी लाचीदेवी फफक पड़ी। उन्होंने बताया कि पति के सपनों को साकार करने के लिए अपनी बेटी को देश की सेवा के लिए अच्छी पढ़ाई कराकर सेना में भर्ती करेगी। पति का जन्म 11फरवरी 19 64 और मृत्यु 3 मार्च 2024 को शहीद हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button