जम्मू कश्मीरराष्ट्रीय

Jammu kasmeer : नाशरी टनल में चालक की लापरवाही के चलते वाहन के पलटने से बीएसएफ के एक जवान की मौत

Advertisements

जम्मू कश्मीर । ऊधमपुर के चिनैनी नाशरी टनल में वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते हुए हादसे में सीमा सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई है। जबकि वाहन में सवार अन्य जवान सुरक्षित बच गए हैं। हादसे के बाद से चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस तलाश कर रही है।मिली खबर के अनुसार महिंद्रा जायलो वाहन से सीमा सुरक्षा बल की 26वीं वाहिनी के अधिकारी और जवान श्रीनगर से जम्मूर की तरफ आ रही थी। वाहन चालक अश्फाक अहमद पुत्र मोहम्मद अनवर भट्ट निवासी कुपवाड़ा लापरवाही से काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। शनिवार को तड़के साढ़े चार बजे जब वाहन चिनैनी नाशरी टनल से गुजर रहा था तो तेज रफ्तार वाहन टनल के अंदर नियंत्रण से बाहर होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार सीमा सुरक्षा बल की 26वीं वाहिनी के जवान अमित शुक्ला 30 वर्ष पुत्र उपेंद्र शुक्ला निवासी झारखंड की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वाहन में दो एएसआई रैंक के अधिकारियों सहित कुल आठ जवान सवार थे। अन्य सभी सुरक्षित है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button