उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : काशी में 11-12 अक्टूबर को होगा दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में दिनांक 11 से 12 अक्टूबर तक दो दिवसीय राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे विद्वानों का समागम होगा। उक्त जानकारी ज्योतिष विज्ञान समिति के अध्यक्ष नागेंद्र पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य वैज्ञानिक आधार को समझना और समाज के कल्याण में उसकी भूमिका पर नए सिरे से विमर्श करना है। यह राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन न केवल वैदिक ज्ञान के विभिन्न आयामों को उजागर करेगा बल्कि इस परंपरा को आज की पीढ़ी के साथ जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संवाद भी रचेगा। ज्योतिष सदैव एक मार्गदर्शक तत्व रहा है, रामायण से लेकर महाभारत तक हर युग में यह शास्त्र निर्णय और दिशा दोनों देता आया है। सम्मेलन में विद्वानों, शोधार्थियों आदि का विशेष सम्मान भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button