उत्तर प्रदेशवाराणसी

रामघाट स्थित श्री चंद्रशेखर गुरुकुलम में 20 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार सम्पन्न

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। रामघाट स्थित श्री विश्वनाथ धर्माधारा फाउंडेशन द्वारा संचालित श्री चंद्रशेखर गुरुकुलम पाठशाला में सोमवार को अनंत श्री विभूषित ज्योतिषपीठाधीश्वर जितेन्द्रानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में 20 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार अत्यंत विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

महाराज श्री के आगमन की सूचना पर पूरा रामघाट क्षेत्र का रास्ता श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया, जहाँ उन्होंने सभी भक्तों को अपना मंगलमय आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर बटुकों को संबोधित करते हुए महाराज ने उनके अध्ययन और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ये बच्चे ही भविष्य में सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे और रामघाट की यह पाठशाला इनके बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हो रही है। कार्यक्रम के प्रारंभ में ट्रस्ट के प्रमुख भूनाथा रघुराम शर्मा ने महाराज का भव्य स्वागत किया और अंत में इस गरिमामयी उपस्थिति के लिए सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button