Blogजिलेदिल्लीराष्ट्रीय

Delhi News: दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप , स्कूलों में तलाशी अभियान जारी

Advertisements

नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ हैं । आनन-फानन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। स्कूलों को खाली करा लिया गया है। स्कूलों में डॉग स्कवॉड की टीम लगे हुए है । वहीं अभिभावन अपने अपने बच्चों को ढूंढते नजर आए। जिनमें द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल वहीं, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है।दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकाला गया। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।

मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हुए है। स्कूल अभिभावकों को संदेश भेज रहे हैं। प्रिंसिपल का कार्यालय की तरफ से भेजे जा रहे संदेश में बताया जा रहा है कि स्कूल को एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है। एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं। निजी यात्री कृपया अपने बच्चे को यथाशीघ्र संबंधित गेट से स्कूल परिसर से लेने की व्यवस्था करें।दिल्ली पुलिस के मुताबिक, द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें स्कूल में बम होने की बात लिखी है।

एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। मौके पर दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। तलाश जारी है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। वहीं, पुलिस ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल को खाली कराया जा रहा है और स्कूल परिसर की गहन जांच की जा रही है।

वहीं, संस्कृति स्कूल में आज सुबह बम की धमकी के संबंध में एक ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल परिसर की सघन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कल से अब तक कई जगहों पर ईमेल भेजा गया है। और यह एक ही पैटर्न पर लग रहा है। इस ईमेल में डेटलाइन नहीं है। एक ही ईमेल को कई जगह भेजा गया है। डीसीपी साउथ वेस्ट रोहित मीना ने कहा, ‘हमें जानकारी मिली कि सुबह करीब 4:15 बजे कई स्कूलों को एक ही ईमेल भेजा गया था।

हमने कार्रवाई की और स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया। छात्रों को घर वापस भेजा गया। सभी स्कूलों में जांच चल रही है और हमारी तकनीकी शाखा ईमेल की जांच कर रही है, ऐसा लगता है कि यह एक सामूहिक ईमेल है। मैं छात्रों और अभिभावकों से शांत रहने का अनुरोध करना चाहता हूं घबराने की जरूरत नहीं है। हम प्रत्येक स्कूल की जांच करा रहे हैं और स्कूल प्रशासन के संपर्क में हैं।

मिली खबर के अनुसार बुधवार की सुबह राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में भी बम की धमकी मिली है। वहीं, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button