उत्तर प्रदेश

UP Update : मिनी टूरिस्ट बस में अचानक आग लगने से मची अफरा तफरी , खिड़की से कूद कर लोगो ने बचाई अपनी जान

Advertisements

सहारनपुर । बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र एक मिनी टूरिस्ट बस में भीषण आग लगने से यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्रियों ने बस की खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि यात्रियों की जान बच गई। उक्त बस शिवालिक पहाड़ियों से गुजर रही थी इसी बीच बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से यात्रियों में भगदड़ मच गई।

यात्री इधर-उधर जान बचाने के लिए भागने लगे। कोई बस की खिड़की से नीचे कूद गया तो कोई दरवाजे से कूदा।हालांकि गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। इसी दौरान पूरी बस को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड माैके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button