उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0” के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओ को सिखाया गया सेल्फ डिफेन्स

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली, निष्पक्ष काशी । उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरुप मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में प्रभात कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर व स्नेहा तिवारी क्षेत्राधिकारी सकलडीहा की उपस्थिति में सोमवार 06.अक्टूबर को थाना अलीनगर अन्तर्गत प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल कुरहना में महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओ/बालिकाओं को सेल्फ डिफेन्स की कार्यशाला का आयोजन कर उन्हें सेल्फ डिफेंस सिखाया गया। साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जागरुक किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं आदि के बारे में बताया गया।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में बालिकाओं को जागरूक किया गया। साथ ही जनपद के समस्त थानों पर नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उपरोक्त कार्यशाला के दौरान अनिल कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, पूजा कौर, थानाध्यक्ष महिला थाना सहित थाना स्थानीय पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण व स्कूल में नियुक्त विभिन्न पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button