UP : गांजा बिक्री के अवैध कारोबार में लिप्त तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार , 20 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद

Shekhar pandey
भदोही , निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के पूर्णतया रोकथाम एवं अवैध कारोबार में लिप्त मादक कारोबारी/तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में शुक्रवार 10.अक्टूबर को थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध कारोबार में लिप्त तीन शातिर अभियुक्तों को बहद ग्राम नरथुआ नहर मार्ग बफासला करीब 02 किमी0 उत्तर बमुदैयत से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार में 20 किलोग्राम नाजायज गांजा, गांजा क्रय- विक्रय से प्राप्त 2,51,500/- रुपये नगद बरामद किया गया है।
पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध थाना औराई पर धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया। बताया जाता है कि थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत नरथुआ नहर मार्ग पर औराई पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र,अवैध वाहन/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान त्रिलोकपुर नहर मार्ग से एक संदिग्ध स्वीफ्ट डिजायर कार सफेद रंग को नजदीक आने पर रोकने का इशारा किया गया तो कार के चालक ने एका-एक गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी से तीन व्यक्ति कूदकर भाग गये। उनकी यह क्रियाकलाप संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा कार में बैठे अन्य तीन व्यक्तियों इन्द्रभान पटेल उर्फ गुड्डू पुत्र स्व० रमेश चन्द्र पटेल नि० ननहका का पुरा थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज उम्र 32 वर्ष , ओमप्रकाश पटेल पुत्र प्रताप बहादुर पटेल निवासी बारी उमरी सहसो थाना सराय इनायत जनपद प्रयागराज उम्र 26 वर्ष आलोक कुमार पटेल पुत्र रतन सिंह पटेल निवासी चकहौदा थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज उम्र 22 वर्ष को कार सहित पकड़ लिया गया।
पकड़े गए वाहन की तलाशी में कार की डिग्गी में 15 कि0ग्रा0 गांजा व दोनो सीट के मध्य 05 कि0ग्रा0 गांजा कुल 20 कि0ग्रा0 गांजा तथा कार के आगे डेस बोर्ड की डिग्गी खोल कर देखा गया तो कुल ₹251500/ बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान सभी पकड़ें गये व्यक्तियों ने बताया कि हम लोग जगह-जगह सड़क के किनारे पूर्व से तय शुदा स्थान पर भिन्न-2 जगहों से भिन्न भिन्न व्यक्तियों को बुलाकर गांजा की विक्री करते है। गांजा की बिक्री से जो पैसा प्राप्त हुआ था वह कार के डेस्क बोर्ड की डिग्गी में रखे थें जो आपको तलाशी में मिला है। वह गांजा बिक्री से प्राप्त हुआ रूपया है। जिसे बिहार प्रान्त से सस्ते दामो में खरीद कर इधर उधर मंहगे दामों में बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाते हैं।
तथा हम सभी लोग मुनाफा के पैसों से आर्थिक, भौतिक एवं दुनियावी सुख सुविधा प्राप्त करते है। भागे हुये व्यक्तियों का नाम चालक सीट पर बैठा व्यक्ति ने क्रमशः बाबा पटेल पुत्र रामबाबू पटेल नि० कटहरा थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज ,श्याम भारती पुत्र सुरेश भारती नि० सिया डीह थाना हण्डिया जनपद प्रयागराज ,आशीष पटेल पुत्र स्व० विजय बहादुर पटेल निवासी कटहर थाना सराय ममरेज जनपद प्रयागराज बताया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरी0 राम सरीख गौतम, उ0नि0 नथुनी सिंह, कां0 विनीत सिंह, का0 रंजीत सिंह, कां0 कैलाश प्रजापति एवं हे0का0 चालक एकलाख खाँ शामिल रहे ।



