उत्तर प्रदेश

CM Yogi News: जनता कह रही है जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे ,और जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते है वह पाकिस्तान चले जाएं : सीएम योगी

Advertisements

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता कह रही है जो राम को लाए है हम उनको लाएंगे । मंगलवार को सीएम योगी नगर पंचायत नगर बाजार स्थित सूर्या इंटर कॉलेज के मैदान में कहा कि यह वही बस्ती है, जहां पर प्रभु श्रीराम के उद्भव के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ हुआ था। और सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी, मगर अब उन पर फूलों की वर्षा होती है।

सीएम योगी ने मुंडेरवा मिल के विकास पर बोलते हुए कहा कि जिस मिल को कांग्रेस, सपा व बसपा सरकार ने बंद करा दिया था और उसे कंडम घोषित कर दिया था।आज वही मिल हजारों किसानों व बेरोजगारों की उम्मीद बन गई है। और भाजपा सरकार ने उसे फिर से हराभरा कर दिया। सीएम योगी ने आगे कहा कि बस्ती के दोनों हाथों में लड्डू है। इधर गोरखपुर एयरपोर्ट, उधर अयोध्या एयरपोर्ट। और भव्य राममंदिर में राम लला विराजमान हैं।

उन्होंने कहा, जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वह पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान में जाने पर उन्हें भीख मांगने का अवसर मिलेगा। विरासत टैक्स, औरंगजेब का जजिया कर रूपी राक्षस है और औरंगजेब की आत्मा सपा और कांग्रेस में घुस चुकी है। सीएम योगी ने कहा कि रामद्रोही मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहते हैं, लेकिन जनता 4 जून को जवाब दे देगी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच चरण का चुनाव हो गया है। देश के अंदर एक लहर है, जनता जनार्दन के मन में जो भावनाएं हैं, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि चार जून का परिणाम साफ दिखाई दे रहा है।

और चार जून को चार सौ पार का नारा सुन समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त हो जाती है। सरकार की उपलब्धियों को भी सीएम योगी ने गिनाया। बताया, मेडिकल एज वाईएस कॉलेज, हर घर नल, हवाई अड्डा और घर-घर शौचालय है, प्रदेश से जैसे माफियाओं को खत्म किया है, वैसे ही जेई जैसी बीमारी को भी समाप्त किया है।कल्याणकारी योजनाओं से गरीब का कल्याण हो रहा है। योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button