राज्यराष्ट्रीय

टैंकर पलटने से हुए हादसे में चार लोगो की मौत , पांच लोग हुए घायल , पुलिस जांच में जुटी_

Advertisements

शामली । कांधला क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर बुधवार को बाईक सवार युवक को कुचलने के बाद भाग रहे टैंकर के पलटने से चार लोगो की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। मिली खबर के अनुसार कांधला क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलम बाईपास के पास बाइक सवार युवक को कुचल कर भाग रहा टैंकर कस्बा कांधला में बुढ़ाना तिराहे के निकट असंतुलित होकर पलट गया। टैंकर के नीचे दबने से चिकित्सक समेत तीन की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कई जेसीबी व हाइड्रा से टैंकर के नीचे दबे तीनों शव को निकाला, लेकिन टैंकर पूरी तरह सीधा नहीं हो सका। टैंकर में लिक्विड सीमेंट भरा हुआ था।
बुधवार दोपहर को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एलम के निकट लिक्विड सीमेंट से भरा टैंकर खड़ा था। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे टैंकर जैसे ही शामली की तरफ चला तो कुछ दूरी पर एलम बाईपास के निकट बाइक सवार मोनू 30 वर्ष निवासी एलम को कुचल दिया। मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक टैंकर को वहां से लेकर भाग निकला। करीब चार बजे वह कांधला बस स्टैंड के निकट बुढ़ाना मार्ग तिराहे पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया और घिसटता हुए पांच दुकानों को तोड़ते हुए डाक बंगले की दीवार को तोड़कर घुस गया। टैंकर पलटने से उसके नीचे कई लोग दब गए, जबकि कई चपेट में आकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसपी अभिषेक, एएसपी संतोष कुमार सिंह, शामली व कैराना के एसडीएम व सीओ के अलावा कांधला, शामली, झिंझाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button