उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi : पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मौसम का मिजाज ऐसे बदला की लोग ठंड से हुए परेशान

Advertisements

वाराणसी । बीएचयू के मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर चल रही बर्फीली हवाओं का असर दिखने लगा है। वाराणसी में शुक्रवार की सुबह हाड़ कंपाने वाली ठंड लोगों ने महसूस किया। दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में लोग अपने घरों में दुबके रहे। बहुत जरूरी काम से जो बाहर निकले वह गर्म कपड़ों से खुद को ढके हुए दिखे। मौसम वैज्ञानिक प्रो. राजीव बाटला के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ही हवा में नमी अधिक हो गई है। ठंड भी बढ़ने का यही कारण है। दो दिन बाद से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके बाद ठंड और बढ़ने के आसार हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिन में धूप हुई, लेकिन ठंड से किसी तरह की राहत नहीं मिली। हवा में नमी अधिक होने की वजह से धूप का असर बहुत कम रहा। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो कि पिछले 11 साल में दो जनवरी का सबसे कम तापमान रहा। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन भी रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान औसत से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 15.8 पर पहुंच गया जो बुधवार को 16.3 था। न्यूनतम तापमान बुधवार को 11.2 रहा जो कि गुरुवार को 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह औसत से 3.2 डिग्री कम रहा। बता दे की नए साल के पहले दिन धूप निकली तो लोगों ने ठंड से राहत महसूस की, लेकिन अगले ही दिन मौसम का मिजाज ऐसे बदला कि लोग ठंड से परेशान हो गए। दिन में धूप रही, लेकिन पछुआ हवाओं में नमी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक होने से ठंड का असर कम नहीं हुआ। दिन भर हवा चलने के कारण ही रात में ठंड ने लोगों को कंपा दिया। रात 11 बजे के बाद शहर से लेकर गांव तक कोहरा भी दिखने लगा हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button