उत्तर प्रदेशजिलेलखनऊ

Lucknow News: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से दो कर्मचारियों की मौत

Advertisements

लखनऊ । वजीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक सीवर की सफाई के दौरान दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 2 घंटे तक सफाई कर्मचारी सीवर में ही फंसे रहे। इसके बाद दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। मृतक कार्यदायी संस्था के लिए काम करते थे, लेकिन उनके पास सुरक्षा के उपकरण नहीं थे। इस संबंध में
मुख्य अग्निशमन अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि रेजिडेंसी के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर मेन होल में जल निगम की तरफ से दो मजदूर सफाई की कार्य के लिए उतरे थे। वहां पर दोनों बेहोश हो गए हैं।

इस सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड और नगर निगम की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय वजीरगंज पुलिस की मदद से दोनों बेहोश पड़े मजदूरों को मेन होल के अंदर से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया । जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है। मरने वालो में सोवरन यादव और सुशील यादव शामिल है । बता दें कि दोनों पिता पुत्र हैं, जोकि मूल रूप से सरवरपुर पोस्ट शहजलालपुर थाना कमलापुर जिला सीतापुर के निवासी हैं। फिलहाल दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button