उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : हिंदू सेवा सदन अस्पताल में 50 किलोवाट सोलर सिस्टम व चिकित्सीय उपकरणों का शुभारंभ

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। हिन्दू सेवा सदन चिकित्सालय घूँघरानी गली बांस फाटक वाराणसी में रविवार को रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लायन्स क्लब वाराणसी सिल्क सिटी की ओर से चिकित्सा उपकरणों एवं सोलर सिस्टम का भव्य उद्धघाटन विशिष्ट अतिथि श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ने फीता काट कर किया। अस्पताल में 50 किलोवाट सोलर सिस्टम किशोरी देवी झुनझुनवाला पत्नी दीनानाथ झुनझुनवाला, ऑटो रिफ्रेक्ट्रो के-1के-2 नेत्र परीक्षण मशीन रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दान स्वरुप प्रदान किया गया। वहीं लायन्स क्लब वाराणसी सिल्क सिटी आनंद तोदी, मुकुंद लाल अग्रवाल बुक्सेलर एवं दास फाउंडेशन की ओर से उद्यमी एवं समाजसेवी विवेक कुमार ने 300 एमए एक्स रे मशीन को दान स्वरुप प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व विभूषण मिश्र ने अपने भेजे गए शुभकामना सन्देश में जन सेवा में तत्पर हिन्दू सेवा सदन हॉस्पिटल को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू सेवा सदन अस्पताल के विस्तार के काशी अग्रवाल समाज हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है। इस अवसर पर बृजरमा पैलेस होटल उद्यमी एवं समाज सेवी विवेक अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म में मानवता की सेवा मनुष्य का परम कर्तव्य है। हिन्दू सेवा सदन चिकित्सालय के 18 विभागों में किये जा रहें चिकित्सा कार्यों की पुस्तक का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत अस्पताल प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता संचालन राजेंद्र मोहन शाह एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार भूरारिया, शासक मंडल के बैजनाथ प्रसाद, अमिताभ केडिया, दीपक अग्रवाल ‘सीए’, रो. चुन्नी लाल पटेल, रो सतीश बजाज, रो राजेश भाटिया, अमित केडिया, प्रद्युम्न शाह, संदीप अग्रवाल को सहयोग हेतु सम्मानित किया गया। मौके पर आमोद अग्रवाल, मोहन अग्रवाल छत्ता तले सहित अस्पताल को दान स्वरुप योगदान देने वाले अनेक दानदाताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button