राष्ट्रीय

Top Update: सुरक्षाकर्मियों के साथ हुए मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए , गोला बारूद हथियार बरामद

Advertisements

छत्तीसगढ़ । बीजापुर जिले के मद्देड थाना अंतर्गत जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ हुए मुठभेड़ में दो नक्सली मार गिराए गए हैं। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। राज्य में इस वर्ष अब तक सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 118 नक्सली मारे जा चुके हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए।उन्होंने बताया कि अभियान अभी भी जारी है तथा विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

उन्होंने बताया कि विगत 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर अंतर-जिला सीमा पर जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे। वहीं, 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे। 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर स्थित जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित दस नक्सली मारे गए थे।पुलिस के अनुसार, इससे पहले 16 अप्रैल को राज्य के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए हैं । सुरक्षाकर्मियों की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर जंगलों में गस्त जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button