उत्तराखंडहरिद्वार

UK  News: ईडी ने धोखाधड़ी के मामले में कांग्रेस विधायक धर्म सिंह के पुत्र को किया गिरफतार

Advertisements

हरिद्वार । प्रवर्तन निदेशालय ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के मामले में समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर के पुत्र सिकंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। मिली खबर के अनुसार, सिकंदर और विकास माहिरा एक रियल एस्टेट समूह ‘साईं आईना फर्म प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक और प्रवर्तक हैं। इस कंपनी ने 1497 घर खरीददारों से 360 करोड़ रुपये लिए थे। ये घर दिल्ली के नजदीक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गुरुग्राम के सेक्टर-68 मे बनाये जाने थे।

आरोप है कि बिल्डर लोगों को मकान देने में विफल रहे और ग्राहकों के बार-बार कहने पर भी न तो उन्होंने उन्हें घर उपलब्ध कराये और न ही उनके पैसे वापस किये, जिसके बाद ग्राहकों की शिकायत पर समूह के खिलाफ हरियाणा के गुरुग्राम में धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। इस आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button