उत्तर प्रदेश

UP News: यूनिवर्सिटी की एएनएम फर्स्ट ईयर छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सियासत हुई तेज

Advertisements

इटावा । सैफई यूनिवर्सिटी की एएनएम फर्स्ट ईयर छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद छात्रा का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ है इस घटना की जानकारी यूनिवर्सिटी के छात्रों को लगते ही छात्र बड़ी तदाद में यूनिवर्सिटी के बाहर जमा हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया. वहीं अब इस मामले में सियासत भी देखने को मिल रही है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है. इधर, पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है.इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, इटावा के सैफई यूनिवर्सिटी में औरैया जनपद के कुदरकोट की रहने वाली 18 वर्षीय एएनएम प्रथम ईयर की छात्रा थी और थर्ड फ्लोर के रूम नंबर 302 में रहती थी. पुलिस जांच में ये बात सामने आई है किल गुरूवार सुबह आठ बजे ड्यूटी करने गई थी, करीब एक बजे वह लौट कर आई बताया गया कि उसकी दो बजे क्लास थी लेकिन वह क्लास नहीं पहुंची जिस अन्य छात्रों ने उसे फोन करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था. साथी छात्रों ने इस बात की जानकारी वार्डन नीलम शाह को दी, जिस पर उन्होंने छात्रा के परिजनों को इस बारे में बताया.इधर, इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिेलेश यादव ने अपने एक्स पर लिखा, सैफई यूनिवर्सिटी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई छात्रा की मौत अत्यंत गंभीर विषय है. ये है उप्र में भाजपा के समय अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस की घोषित नीति के ज़ीरो हो जाने का एक और बेहद दुखद उदाहरण. इस कथित हत्या की न्यायिक जाँच हो, जिससे बीएचयू और सैफई विवि जैसी घटनाओं में लिप्त लोगों का सच सामने आ सके और सरकार चाहकर भी उनको न बचा सके. भाजपा सरकार नारी का न मान बचा पा रही है, न उसकी जान ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button