उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: होली पर्व के दौरान परिवहन निगम यूपी वासियों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए शुरू किया तैयारिया

Advertisements

लखनऊ । होली पर्व के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम उत्तर प्रदेश वासियों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दिया है. परिवहन निगम ने इसको लेकर बैठक भी की और बैठक में त्योहार के समय यात्रियों की भीड़ को देखते हुए होली के दौरान अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कराने का निर्णय लिया है. वहीं प्रबंध निदेशक की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि सभी बसों की मेंटेनेंस संबंधी दिक्कतों को इस दौरान दूर कर लिया जाए। परिवहन विभाग ने अपनी बैठक में अनुमान लगाया है कि 22 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक यात्रियों की संख्या ज्यादा रह सकती है. 24 और 25 मार्च को होली का त्यौहार होने के कारण 22 तारीख से लोगों के आवागमन की शुरुआत हो जायेगी. इस दौरान परिवहन की बसों का इस्तेमाल बढ़ जायेगा तो वही उसके बाद 29 मार्च को गुड फ्राइडे है और फिर शनिवार और रविवार है जिस कारण लोगों को एक लंबी छुट्टी मिलने के बाद लोग 31 तक वापसी कर सकते हैं. वहीं परिवहन विभाग के चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई.परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने एक बैठक के बाद आदेश जारी करते हुए 24 और 25 मार्च को होली का त्योहार और 29 मार्च को गुड फ्राइडे और उसके बाद शनिवार,रविवार को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, जिससे निर्बाध संचालन किया जा सके. इसके साथ ही लखनऊ स्थित चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस अड्डे समेत प्रदेश में 16 बस अड्डे पर कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया है. साथ ही सभी बसों की मेंटेनेंस संबंधी दिक्क्तों को पहले ही दूर कर लिया जाए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button